Thursday, 20 October 2022
Punjab
बड़ी खबर : अमृतसर में मोबाइल की दुकान में ASI से चली गोली , सामने खड़े युवक की हुई मौत
[metaslider id=24944]
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है कि यहां एक मोबाइल की दुकान में ASI के हाथों चली गोली से चल गयी जिससे सामने खड़े युवक की मौत हो गई है । इसके बाद गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। परिवार के सदस्य ASI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस ASI को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को ASI हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों को दिखाई। इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई और मोबाइल दिखा रहे 27 साल के अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है घटना के वक़्त अंकुश की हालत देख ASI मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बता दे यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरा में कैद हो गई।
[metaslider id=25498]