ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 July 2025

अश्वनी शर्मा फिर बने पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष, सुनील जाखड़ की जगह मिली नई जिम्मेदारी

अश्वनी शर्मा फिर बने पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष, सुनील जाखड़ की जगह मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब : अश्वनी कुमार शर्मा को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को विधायक अश्वनी कुमार शर्मा पार्टी की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पंजाब विधानसभा में पठानकोट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अश्वनी कुमार शर्मा पहले भी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

[metaslider id=75534]

जुलाई 2023 में अश्वनी कुमार शर्मा की जगह सुनील जाखड़ को भाजपा की पंजाब इकाई का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने लगभग दो साल तक यह जिम्मेदारी संभाली और अब दोबारा अश्वनी कुमार शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब में चुनाव से पहले बीजेपी नया अध्यक्ष चुन सकती है।

[metaslider id=34068]   [metaslider id=24944]