ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 13 November 2026

असम में दर्दनाक सड़क हादसा : मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों मौत

असम में दर्दनाक सड़क हादसा : मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों मौत

असम : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है । यात्रियों से भरी मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा असम के कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। घटना रंगाजन इलाके में हाथीकुली टी एस्टेट के पास हुई, जहां एक मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।