Sunday, 12 September 2021
National
अरविंद केजरीवाल फिर से चुने गए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुने गए । वहीँ पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई मीटिंग में पदाधिकारियों ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से पार्टी का गठन हुआ है तभी से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इसके अलावा दिल्ली में इस समय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं।
[metaslider id="9199"]