ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 13 March 2022

प्रचंड बहुमत के साथ जीत के बाद अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने अमृतसर में निकाला रोड शो

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann took out roadshow in Amritsar after winning with a thumping majority
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann took out roadshow in Amritsar after winning with a thumping majority
[metaslider id=711] अमृतसर : पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ जीत के बाद आज भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। वहीँ सड़क पर दोनों ओर से लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी लोगों को नमन करते हुए कहा कि पंजाबियों तुसी कमाल कर दित्ता। I love u Punjab. पूरी दुनिया में आप लोगों के चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा पूरी दुनिया को यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इन्क्लाब आ गया है। उन्होंने कहा दुनिया वाले यह तो जानते थे कि पंजाबी इन्क्लाब करते हैं, लेकिन इतना बड़ा इन्क्लाब आया कि इस सारे ही हार गए। उन्होंने कहा यह बहुत बड़ा इन्क्लाब है और यह पंजाबी ही कर सकते थे। आपने पूरे पंजाब में झाड़ू ही चला दिया। वहीँ केजरीवाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कई सालों के बाद आज पंजाब को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। बोले मेरा छोटा भाई भगवंत कट्टर ईमानदार है।उन्होंने कहा अब यहाँ ईमानदार सरकार बनेगी। अगर कोई हमारा मंत्री और एमएलए भी इधर-उधर करेगा, तो उसको भी बक्शेगे नहीं सीधा जेल भेजेंगे।इसके अलावा उन्होंने कहा सरकारी एक-एक पैसा आप लोगों पर खर्च होगा। पंजाब पर खर्च होगा। जितनी गरंटिया दी है सॉरी पूरी करेंगे। कुछ में समय लग सकता है कुछ तुरंत हो सकती हैं और सारी गरंटिया पूरी करेंगे। [metaslider id=1461]