ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 March 2023

जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे मान-केजरीवाल, रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए सौंपे

Mann-Kejriwal reached Dera Sachkhand Ballan in Jalandhar
Mann-Kejriwal reached Dera Sachkhand Ballan in Jalandhar
जालंधर : आज जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। यहां उन्होंने रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए सौंपे। डेरा सचखंड बल्ला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सचखंड बल्लां की धरती बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर कहते थे कि विद्या के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा शिक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जा रहा है। रिसर्च सेंटर की पेमेंट भी जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों के खाते में आ चुकी है। पिछली सरकारों ने अपनों को ही लूटा है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग पिछले सरकारों के धोखे में आ गए थे। CM भगवंत मान ने कहा कि रिसर्च सेंटर बनाने में बेशक 100 करोड़ क्यों न लगें, आप सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस रिसर्च सेंटर में विश्व स्तर की पढ़ाई होगी । उन्होंने कहा गरीबों के बच्चों को भी अब बेहतर पढ़ाई करने का मौका आप सरकार देगी। गरीबों के बच्चों में बहुत टैलेंट है, बस इन्हें मौका मिलना चाहिए। इस मौके दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहिब अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया था। पंजाब में पिछली किसी सरकार ने शिक्षा पर काम नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के बच्चों को रोजगार देने और शिक्षा देने की जिम्मेदारी आप सरकार की है। अगले पांच वर्ष में पूरे पंजाब के स्कूलों को माडल स्कूल बनाएंगे। [metaslider id=25498]