ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 July 2023

अनुराग वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला

anurag-verma-took-charge-as-the-chief-secretary-of-punjab
anurag-verma-took-charge-as-the-chief-secretary-of-punjab
पंजाब : 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा ने शनिवार को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने यह पदभार पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार जंजुआ और सीनियर सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में संभाला है। गौरतलब है कि मौजूदा पदके साथ अनुराग वर्मा के पास प्रमुख सचिव परसोनल और विजिलेंसर का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। इस मौके पर अनुराग वर्मा ने कहा कि सी.एम. मान के नेतृत्व में राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वपक्षीय विकास पर ध्यान देने के अलावा राज्य के निवासियों को स्वच्छ, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को अपनी मेहनत, निष्ठा, लगन और दृढ़ संकल्प से निभाते हुए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर जोर देंगे। [metaslider id=25498]