ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 March 2024

कांग्रेस को एक और झटका , देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल कांग्रेस को छोड़ BJP में हुई शामिल

Another blow to Congress, country's richest woman Savitri Jindal left Congress and joined BJP.
Another blow to Congress, country's richest woman Savitri Jindal left Congress and joined BJP.

नेशनल न्यूज़ : कांग्रेस को एक और झटका लगा है , देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो गयी है। हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सावित्री जिंदल (84) हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं।

Amazon से Smart Watch with Bluetooth Calling खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करे https://amzn.to/4aww9H1

सावित्री ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने हिंदी में पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’ ‘फोर्ब्स इंडिया’ पत्रिका ने इस साल देश की सर्वाधिक अमीर महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल का नाम शामिल किया था। पत्रिका के अनुसार, प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ पी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है।