Thursday, 02 September 2021
bollywood
बॉलीवुड को एक और झटका , अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन
[metaslider id="711"]
मुंबई : अभिनेता व बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। वे महज 40 साल के थे। वहीँ सिद्धार्थ के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीँ सलमान खान ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत जल्दी चला गया।
वहीँ सिद्धार्थ के परिवार ने मौत को लेकर किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। मिली जानकारी अनुसार सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं। और इसके बाद रात करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी हुई और उन्होंने मां से पानी मांगा। और उन्हें बताया कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है। फिर बाद में सिद्धार्थ सोने चले गए। वहीँ सुबह जब उनकी मां ने जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे । वहीँ इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
[metaslider id="1461"]
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 को हुआ था। सिदार्थ ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी । बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। और वे सिद्धार्थ 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3', 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। इसके अलावा उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे मशहूर शो भी होस्ट कर चुके हैं।
[metaslider id="9199"]