ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 20 May 2022

CM भगवंत मान का एक और बड़ा फैसला, स्वतंत्रता दिवस पर होगी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत

Another big decision of CM Bhagwant Mann, Mohalla Clinic will be started on Independence Day
Another big decision of CM Bhagwant Mann, Mohalla Clinic will be started on Independence Day
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार पहले पड़ाव में 75 क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। CM भगवंत मान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी है । वहीँ मान ने कहा कि राज्य में गैर कार्यशील सेवा केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में तबदील किया जाएगा। इसके अलावा CM भगवंत मान ने कहा कि सेवा केंद्रों की इमारतों को एक ही तरह की छवि दी जाएगी, जिसमें डाक्टर का कमरा, रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी जैसी जरूरतें पूरी करने के साथ स्टाफ और आने वाले मरीजों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जाएगी। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। जिसके बाद सरकार के बड़े चुनावी वादों में से एक मुकम्मल होगा . [metaslider id=1461]