ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 April 2024

पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, दलवीर गोल्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Another big blow to Congress in Punjab, Dalveer Goldie resigns from the party
Another big blow to Congress in Punjab, Dalveer Goldie resigns from the party

पंजाब : खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी अनुसार दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिक्रयोग है कि दलवीर गोल्डी संगरूर से सुखपाल खैहरा को टिकट दिए जाने को लेकर नाराज चले आ रहे थे। दलवीर गोल्डी ने राजा वड़िंग के नाम पर पत्र लिखा कि, ''पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से नाराज होकर मैं कांग्रेस के जिले प्रधान संगरूर और पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं।''

गोल्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफे की एक प्रति साझा की है। बता दें गत दिन गोल्डी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर करके एक नया रास्ते ढूंढने की बात कही है, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि दलवीर गोल्डी कांग्रेस को छोड़ सकते है।