Sunday, 14 January 2024
Jalandhar
जालंधर में कल स्कूल और कालेज में आधे दिन की छुट्टी का एलान
जालंधर : डिप्टी कमिश्नर कम जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंधी 15.01.2024 को जालंधर शहर में होने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी में स्कूल और कालेज में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी के आदेश दिए गए है।