ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 14 September 2023

CM मान के साथ रोडवेज कर्मियों की मीटिंग टलने से कर्मचारियों में रोष, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Anger among employees due to postponement of meeting of roadways workers with CM Mann, effigy of Chief Minister burnt
Anger among employees due to postponement of meeting of roadways workers with CM Mann, effigy of Chief Minister burnt
जलंधर : पंजाब के CM भगवंत मान के साथ आज रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की मांगों पर विचार विमर्श के लिए मीटिंग टाल दी गई है। पिछली मीटिंगों की तरह ही इस बार भी मीटिंग रद करके अगली डेट 29 सिंतबर दे दी गई। इससे रोडवेज में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों में खासा रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री के जालंधर दौरे से पहले बस अड्डे पर उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी जारी कर रखी थी कि 14 सितंबर की मीटिंग से यदि मुख्यमंत्री पीछे हटे तो वह बसों का चक्का जाम कर देंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अब 29 सितंबर को मीटिंग दिए जाने के कारण फिलहाल चक्का जाम का कार्यक्रम टाला गया है। हालांकि इससे पहले भी टाइम देकर 3 बार मीटिंग रद की जा चुकी हैं। [metaslider id=25498]