ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 05 May 2024

पंजाब में बेअदबी की घटना आई सामने, लोगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

An incident of sacrilege came to light in Punjab, people beat a young man to death
An incident of sacrilege came to light in Punjab, people beat a young man to death

पंजाब : पंजाब के फिरोजपुर से बेअदबी की घटना मिली है। यहां के गुरुद्वारे में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार ये घटना गुरुद्वारा बाबा बीर सिंह की है, जहां शनिवार को युवक बख्शीश ने बेअदबी की।

बेअदबी की घटना में युवक पर हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्राम सेवादार और ग्रामीण ने बताया कि आरोपी पहले कभी भी यहां नहीं आया था। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तल्ली गुलाम गांव के निवासी बख्शीश सिंह ने बंडाला गांव में स्थित गुरुद्वारे में प्रवेश करने के बाद सिखों की पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ पन्ने कथित तौर पर फाड़ दिए थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार युवक के पिता लखविंदर सिंह ने कहा कि बख्शीश मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बेअदबी के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बख्शीश के पिता ने पुलिस से उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।