ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 03 February 2023

अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढाये , 10 महीने में दूध 12 रुपए हुआ महंगा

Amul increased the price of milk by Rs 3 per litre, in 10 months milk became costlier by Rs 12
Amul increased the price of milk by Rs 3 per litre, in 10 months milk became costlier by Rs 12
नई दिल्ली : आम आदमी की जेब पर आज फिर पड़ी महंगाई की मार। खबर है कि अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढ़ा दिए हैं। बता दे बीते 10 महीने में दूध के 12 रुपए तक दाम बढ़ गए है। वहीँ नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बता दे इससे पहले अमूल ने अक्टूबर में भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा, 'ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है। वहीँ अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के ‘अच्छे दिन’ वाले नारे का जिक्र कर चुटकी ली है। [metaslider id=25498]