Thursday, 20 April 2023
Punjab
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका
अमृतसर : खबर है कि वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफसरों ने उनसे पूछताछ की।
मिली जानकारी अनुसार किरणदीप सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वह एअर इंडिया की जिस AI117 फ्लाइट से जाने वाली थी, वह 2.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से टेकऑफ कर गई। अफसरों ने उसकी यात्रा कैंसिल कराकर उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया है। परिवार अमृतपाल की पत्नी को लेकर गांव जल्लूपुर खेड़ा के लिए रवाना हो गया।
[metaslider id=25498]