ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 27 September 2022

अमृत खोसला का निधन हमारे लिए अपूर्णीय क्षति: विजय अटवाल

Amrit Khosla's death an irreparable loss for us: Vijay Atwal
Amrit Khosla's death an irreparable loss for us: Vijay Atwal
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] जालंधर : सिटी वाल्मीकि सभा के पूर्व प्रधान, दलित विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमृत खोसला का आज निधन हो गया। उनके निधन पर मोहल्ला मखदूमपुरा भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी सदस्यों एवं भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल प्रधान विजय अटवाल व उनकी टीम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत खोसला जी का निधन हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है और इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अमृत खोसला ने अपना सारा जीवन दलित समाज के हक की लड़ाई में लगा दिया और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में हम सब खोसला परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर (भगवान वाल्मीकि धर्मशाला वेल्फेयर सोसाइटी ) मोहल्ला मखदूम पूरा, प्रधान सुदर्शन अटवाल , चेयरमैन सोहन लाल मनचंदा, सेक्टरी सुरिंदर गिल , वाइस प्रेसिडेंट विजय अटवाल, कैशियर काकू अटवाल, मैंबर पीटा अटवाल, राम अटवाल, केवल कृष्ण, भारती, जयदीप बंटी, वरुण, कारण , पुनीत ने भी खोसला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। [metaslider id=25498]