ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 September 2021

पंजाब में अलर्ट के बीच जलालाबाद में बाइक‍ में हुआ जबरदस्त विस्‍फाेट, बाइक सवार के उड़े चीथड़े , सुरक्षा एजेंसियां हुई चौकस

Amidst the alert in Punjab, there was a tremendous explosion in the bike in Jalalabad, the bike riders raged, the security agencies were on alert
Amidst the alert in Punjab, there was a tremendous explosion in the bike in Jalalabad, the bike riders raged, the security agencies were on alert
[metaslider id="711"] जलालाबाद : पंजाब में अलर्ट के बीच शहर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार पीएनबी बैंक के निकट देर रात्रि एक चलती मोटरसाइकिल में ब्लास्ट हो गया । इससे बाद मोटरसाइकिल में आग ल्रग गई और उसे चला रहा व्यक्ति बुरी जिंदा जल गया। वहीँ मृतक की पहचान फिरोजपुर के गांव झुगे निहंगा सिंह के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है पुलिस ने उसके मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डालकर उसकी पहचान की। वहीँ इसके बाद पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। [metaslider id="1461"] मोके पर मौजूद लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल में धमाके के बाद बाइक और उसके सवार जलने लगे। बताया जा रहा है धमाके के बाद बाइक सवार करीब 10 फ़ीट ऊँचा उछला व उसके चीथड़े उड़ गए। इसके बाद लोगों ने आग को किसी तरह बुझाया, लेकिन तब तक बाइक सवार व्‍यक्ति वह बुरी तरह से जल चुका था। फिर उसे जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। , हालाँकि बाद में उसने दम तोड़ दिया। वहीँ पुलिस अमृतसर में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जारी हाई अलर्ट के एंगल को भी ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीँ घटना के बाद एसएसपी फाजिल्का दीपक हिलोरी, डीएसपी पलविंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। और फिरोजपुर से फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया और इसके बाद टीम जांच में जुट गई है। [metaslider id="9199"]