ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 12 September 2023

मुश्किल में फंसे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जानें क्या हैं आरोप?

America's President Joe Biden is in trouble, know what are the allegations?
America's President Joe Biden is in trouble, know what are the allegations?
वर्ल्ड न्यूज़ : खबर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नई मुश्किल में फंस गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच को अमेरिकी सदन के स्पीकर से हरी झंडी मिल गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को कहा कि मैं हमारी हाउस कमेटी को औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति और उनके परिवार पर विदेश से पैसा लेने के गंभीर आरोप हैं। स्पीकर ने कहा कि बाइडेन ने अपने बेटे हंटर के विदेशी व्यापार सौदों के बारे में अमेरिकी लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि हाउस रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति बाइडेन के आचरण के बारे में गंभीर और विश्वसनीय आरोपों को उजागर किया है। बता दें कि बाइडेन अपने बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों को लेकर उस वक्त से निशाने पर हैं जब वे बराक ओबामा के अधीन उपराष्ट्रपति थे। हालांकि, अब तक कोई विश्वसनीय सबूत सामने नहीं आया है कि जो बाइडेन किसी भी अवैध काम में शामिल थे। [metaslider id=25498]