ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 06 June 2025

Amazon ने ग्राहकों को दिया झटका…अब ऑनलाइन सामान मंगवाने पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Amazon ने ग्राहकों को दिया झटका…अब ऑनलाइन सामान मंगवाने पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

बिज़नेस न्यूज़ : ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अब अपने ग्राहकों से हर ऑर्डर पर चार्ज वसूलने वाला है। कंपनी ने ऑनलाइन सामान मंगाने पर मार्केटप्लेस फीस लगाने का फैसला किया है। यह चार्ज कंपनी के प्लेटफॉर्म से किए जाने वाले हर ऑर्डर पर लागू होगा। हालांकि, यह मार्केटप्लेस चार्ज नया नहीं है। इंस्टैंट सामान और फूड डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट, स्विगी आदि पहले से ही हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म चार्ज लेते हैं।

आपको बता दे अमेज़न कंपनी हालांकि कुछ चीजों पर यह चार्ज नहीं लगाएगी।

किन सेवाओं पर नहीं लगेगा यह चार्ज?

अमेजन ने कुछ कैटेगरी को इस शुल्क से बाहर रखा है:

– अमेजन पे के जरिए किए गए बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और अन्य डिजिटल सेवाएं – जिन ऑर्डर्स पर पहले से ही प्रोसेसिंग फीस या एक्सचेंज फीस लागू होती है – गिफ्ट कार्ड्स पर किए गए पेमेंट – कैश ऑन डिलीवरी (COD) वाले ऑर्डर

बता दें कि अगर ऑर्डर को शिप होने से पहले रद्द किया जाता है, तो मार्केटप्लेस चार्ज रिफंड किया जाएगा। लेकिन अगर प्रोडक्ट शिप हो चुका है, और ग्राहक ऑर्डर को रद्द करता है या रिटर्न करता है, तो यह चार्ज वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए अमेजन ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि अगर ऑर्डर को रद्द करना है तो वह डिलीवरी से पहले ही कर दें, वरना यह 5 रुपये का अतिरिक्त खर्च देना होगा।

क्या कहना है अमेजन का?

अमेजन का कहना है कि यह चार्ज प्लेटफॉर्म के मेंटेनेंस और संचालन को सपोर्ट करने के लिए लिया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इससे ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।