ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 23 November 2026

अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला

अमृतसर में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला

पंजाब : दुखद खबर है कि अमृतसर में जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते जलाल उसमा गांव में आठ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला। उसका शव पास के ही खाली मैदान में देखा तो आसपास के बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।

कुत्ते उसका सिर, टांगे और कान नोच रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मरने वाले बच्चे की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 8 साल बताई जा रही है।

परिवार के करीबी ने बताया कि रंजीत सिंह परिवार में सबसे छोटा था। तीन बहनों के बाद वह हुआ था और वह इकलौता भाई थ। सोमवार को रंजीत सिंह घर से स्कूल के लिए निकला था। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसके पीछे पड़ गए।