ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 24 October 2026

अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर : अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

मृतक के पिता के मुताबिक, अमित का किसी के साथ पुराना विवाद या रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने घर के बाहर अमित पर गोलियां चला दीं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।