ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 02 December 2021

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर युवाओं ने बीएसएफ चौक में जाम लगा किया प्रदर्शन

Alleging scam in the recruitment of police constable, youth protested in BSF Chowk.
Alleging scam in the recruitment of police constable, youth protested in BSF Chowk.
[metaslider id=9199] जालंधर : पुलिस कांस्टेबल की नौकरियों की भर्ती के लिए आए सैकड़ों युवकों ने बीएसएफ चौक के पास धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। वहीँ सैकड़ों की तदाद में प्रदर्शनकारियों ने घोटाले का आरोप लगते हुए पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीँ प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं जिसमे हजारों युवकों ने आवेदन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। वहीँ उनका आरोप था कि बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हो रहा है। उन्होंने मांग की इस घोटाले को रोका जाए। इसके बाद प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान लोगों को जाम की वजह से काफी दिक्कत हुई और लोग परेशान दिखे। इस वजह से बस स्टैंड, पीएपी, रामा मंडी, चौगिट्टी की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। वहीँ पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। वहीँ इस दौरान प्रदर्शन करने वालों के साथ लोगों की जाम को लेकर तीखी बहस भी हुई। इस दौरान स्कूलों के बच्चों को घर ले जा रहे अभिवावक भी काफी परेशान हुए। [metaslider id=711]