ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 May 2021

वीकेंड लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर को छोड़ बाकी सभी दुकानें बंद, बेवजह बाहर घूमते मिले तो होगी कार्रवाही

All the shops except the medical store are closed in the weekend lock down, action will be taken if they are found wandering outside unnecessarily.
All the shops except the medical store are closed in the weekend lock down, action will be taken if they are found wandering outside unnecessarily.
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ) : काेराेना के चलते वीकेंड यानी शनिवार और रविवार काे जरूरी और अन्य सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। मरीज और उनके तीमारदारों की जरूरत के लिए केवल मेडिकल संबंधी दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी। हालांकि वीकेंड पर किसी काे खाने पीने की कोई दिक्कत न हाे, इसलिए दूध, किराना, सब्जी की हाेम डिलीवरी शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। प्रशासन ने कोविड-19 इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में 24 घंटे चलने वाली इंडस्ट्री या फिर अन्य किसी संस्थान के उन्हीं मुलाजिमों काे आने और जाने दिया जाएगा, जिन्हें इंडस्ट्री की ओर से पास दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि वीकेंड पर यदि कोई बिना किसी काम के घर बाहर मिलेगा, ताे पुलिस द्वारा उसका चालान काटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर मिलेगी मदद कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417, 9530646100, 9646781800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नाेडल अधिकारी 9876502613 ऑक्सीजन सप्लाई के लिए 9216539486 प्रशासनिक नंबर 0181-2224848 एंबुलेंस संबंधी नंबर : 108 इमरजेंसी नंबर : 104 प्रशासनिक अधिकारी 9417164164 काेविड-19 वैक्सीन 9501799068 कालाबाजारी स्ट्रिंग के लिए 9888981881 फल व सब्जी रेट के लिए 9417387906 [metaslider id="1461"]     source link