Wednesday, 23 August 2023
Punjab
पंजाब में बाढ़ के चलते सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद
पंजाब : खबर है कि पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है । मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा-'' हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी 23 अगस्त से 26 अगस्त तक तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।''
[metaslider id=25498]