ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 21 August 2022

PM नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट हुआ जारी

Alert issued regarding terror attack in Punjab ahead of PM Narendra Modi's visit to Mohali
Alert issued regarding terror attack in Punjab ahead of PM Narendra Modi's visit to Mohali
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की फिराक में है।  वहीँ इस बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को इनपुट भेजा है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी गई है। बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को मोहाली आ रहे हैं। यहां वह टाटा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। [metaslider id=25498] बता दे पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली से 4 आतंकी पकड़े थे। इनमें दीपक मोगा, सन्नी ईसापुर, संदीप सिंह और विपिन जाखड़ शामिल थे। यह चारों कनाडा बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया बैठे गुरजंट जंटा के संपर्क में थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया था कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और मोगा के साथ मोहाली भी है। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि पंजाब में बड़े नेता और अफसर भी आतंकियों के निशाने पर हैं। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस को 10 लोगों की लिस्ट भेजी थी। जिसके बाद इन सभी की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए जा चुके हैं। [metaslider id=1461]