ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 29 November 2021

ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर पंजाब में अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी

Important news: Punjab government issued advisory in view of increasing cases of corona
Important news: Punjab government issued advisory in view of increasing cases of corona
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर पंजाब सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते 11 देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी शुरू की गई है। जानकारी अनुसार इन देशों में साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल शामिल हैं। इसके अलावा इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा और इसके बाद उनका फिर से टेस्ट होगा। फिर इसके बाद 7 दिन होम क्वारैंटाइन रहना होगा। वहीँ डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने कोरोना की तीसरी लहर के हिसाब से हर तरह की इमरजेंसी जरूरत की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने अफसरों को इसके लिए दवाओं और उपकरणों की खरीद के आदेश दिए गए हैं। [metaslider id=9199]