ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 July 2023

अकाली नेता व (SOI) का अमृतसर जिला प्रधान 110 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

Akali leader and (SOI) Amritsar district head arrested with 110 grams of heroin
Akali leader and (SOI) Amritsar district head arrested with 110 grams of heroin
अमृतसर : बड़ी खबर है कि पंजाब के अमृतसर में अकाली नेता और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के अमृतसर जिला प्रधान को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि उनकी तरफ से तेजबीर सिंह को 20 जुलाई को दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी 100 ग्राम हेरोइन, एक कार और 3 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया जा चुका है। मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गुरजीत सिंह के साथ पूछताछ के बाद ही तेजबीर सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस के रिकॉर्ड में गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। [metaslider id=25498]