ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 April 2024

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ,पवन टीनू अकाली दल छोड़ 'आप' में शामिल

Akali Dal gets a big blow, Pawan Tinu leaves Akali Dal and joins AAP
Akali Dal gets a big blow, Pawan Tinu leaves Akali Dal and joins AAP

जालंधर : खबर है कि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। सीनियर अकाली नेता पवन टीनू अकाली दल छोड़ 'आप' में शामिल हो गए हैं। पवन टीनू के साथ-साथ वरिष्ठ अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने भी आप ज्वाइन कर ली है। सी.एम. भगवंत मान ने खुद पवन टीनू को आप में शामिल करवाया है।

आप पार्टी में शामिल होने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि पवन टीनू को आप पार्टी जालंधर से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतार सकती है। टीनू को दोआबे में दलित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आप कल 2 और उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।