ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 03 February 2022

बड़ी खबर : एआइएमआइएम के अध्यक्ष ओवैसी के काफिले पर हमला, हमलावरों ने की फायरिंग

AIMIM President Owaisi's convoy attacked, attackers fired
AIMIM President Owaisi's convoy attacked, attackers fired
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि एआइएमआइएम के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुआ हमला। मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर कुछ हमलावरों ने ओवैसी के काफिले पर गोलियां चला दीं। जानकरी मिली है कि गोलियों के निशान कार पर मौजूद हैं। वहीं गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद हो गई।अफरा तफरी में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। गनीमत रही कि ओवैसी सुरक्षित हैं। बता दे कि वारदात के बाद ओवैसी दूसरी कार में सवार होकर मौके से चले गए। इसके बाद ट्विटर एकाउंट के जरिए उन्होंने घटना की जानकारी दी। [metaslider id=5345]