ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 March 2025

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले स्थानीय पुलिस ने कई जगहों पर सख्ती बढ़ाई , ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले स्थानीय पुलिस ने कई जगहों पर सख्ती बढ़ाई , ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पंजाब : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले स्थानीय पुलिस ने कई जगहों पर सख्ती बढ़ा दी है। चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों के ऐलान को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। वाहनों की आवाजाही और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5 मार्च को कुछ सड़कों पर यातायात को विनियमित किया जा सकता है। प्रभावित क्षेत्रों में जीरकपुर बैरियर, फैदां बैरियर, सेक्टर 48/49 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 49/50, सेक्टर 50/51 (जेल रोड), सेक्टर 51/52 (मटौर बैरियर), सेक्टर 52/53 (कजहेड़ी चौक), सेक्टर 53/54 (फर्नीचर मार्केट), सेक्टर 54/55 (बधेरी बैरियर), सेक्टर 55/56 (पलसौरा बैरियर), नवां गांव बैरियर और मुल्लांपुर बैरियर भी शामिल हैं। इस दौरान आम जनता को किसी भी भीड़/असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।