ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 04 October 2021

लखीमपुर में सरकार और किसानों के बीच हुआ समझौता , मृतकों के परिवार को 45 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 8 दिन में दोषियों की गिरफ्तारी का वादा

Agreement between the government and farmers in Lakhimpur, 45 lakhs to the family of the dead, a government job to a member, a promise to arrest the culprits in 8 days
Agreement between the government and farmers in Lakhimpur, 45 lakhs to the family of the dead, a government job to a member, a promise to arrest the culprits in 8 days
[metaslider id="711"] लखीमपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीमपुर में सरकार और किसानों के बीच समझौता हो गया है। जानकारी मिली है कि सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा मरने वालों के परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी और साथ ही घटना की न्यायिक जांच और 8 दिन में आरोपियों को अरेस्ट करने का वादा भी किया गया है। [metaslider id="1461"] वहीँ यूपी के ADG प्रशांत कुमार ने कहा है कि मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। इसके अलावा घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। और किसानों की शिकायत पर FIR दर्ज की जाएगी। और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे। वहीँ इसके अलावा उन्होंने कहा कि CRPC की धारा 144 लागू होने के कारण यहाँ राजनीतिक दलों के नेताओं को जिले का दौरा नहीं करने दिया गया है। हालांकि, किसान संघों के सदस्यों को यहां आने की इजाजत दी गयी है। [metaslider id="9199"]