ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 14 January 2023

सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी पहुंचे उनके घर

After the death of MP Santokh Singh Chaudhary, Rahul Gandhi reached his house
After the death of MP Santokh Singh Chaudhary, Rahul Gandhi reached his house
[metaslider id=24944] जालंधर : आपको बता दे कि आज सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के बाद राहुल गांधी दुख सांझा करने उनके घर पहुंचे। वहीँ इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चौधरी संतोख सिंह का उनके पैतृक गांव धालिवाल में रविवार को 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल गांधी चौधरी ने संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी और उनकी पत्नी के साथ दुख सांझा किया। वहीँ इस दुख की घड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हेनरी, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी,गुरजीत सिंह औजला, राणा गुरजीत सिंह, तेजिंदर बिट्ट, सुशील रिंकू, विधायक बावा हेनरी बावा, परगट सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, गुरप्रीत सिंह (बब्बू सिडाना), जोगिंदर पाल शर्मा समेत तमाम लीडरशिप ने कहा कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुःख हुआ है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। [metaslider id=25498]