ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 27 July 2021

असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद हालात बने तनावपूर्ण , मोके पर सीआरपीएफ तैनात

After the bloody clash between Assam-Mizoram, the situation became tense, CRPF deployed on the spot
After the bloody clash between Assam-Mizoram, the situation became tense, CRPF deployed on the spot
[metaslider id="711"] असम : असम और मिजोरम के बीच कई दिनों से चल रहा सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच जमकर झड़प हुई। असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद से स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है । इस झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिस कर्मियों से अस्पताल में मुलाकात की और उनके हर संभव इलाज के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने झड़प में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। [metaslider id="1461"] केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच विवादित स्थल पर CRPF की दो कंपनियों (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) को तैनात किया गया है। वहीँ सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने कहा कि इन 2 अलग-अलग बटालियनों से सीआरपीएफ की दोनों कंपनियां असम और मिजोरम के पुलिस बलों के साथ पहले से मौजूद थीं लेकिन वे तटस्थ थीं। उन्होंने ने आगे बताया कि सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था। सीमा विवाद के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए । दोनों ने एक दूसरे की पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। [metaslider id="9199"]     source link