ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 06 July 2023

पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन की संभावना पर लगा विराम , सुखबीर बादल के बाद BJP प्रभारी ने भी किया इनकार

After Sukhbir Badal, BJP in-charge also denied the possibility of SAD-BJP alliance in Punjab
After Sukhbir Badal, BJP in-charge also denied the possibility of SAD-BJP alliance in Punjab
पंजाब : पंजाब में शिअद-भाजपा के गठबंधन का मामला एक बार फिर से ठंडे बस्ते में चला गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बाद अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गठबंधन की संभावना पर विराम लगा दिया है। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि दोनों में गठबंधन की कोई बातचीत नहीं चल रही है। विजय रूपाणी आज अमृतसर में नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 13 की 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ सुखबीर बादल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल का भाजपा के साथ गठबंधन सिर्फ मीडिया की बातें हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन बहुजन समाज पार्टी के साथ है। फिर यह भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल कहां से आ गया। [metaslider id=25498]