ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 19 November 2021

PM मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने के एलान के बाद कैप्टन अमरिंदर बोले- पंजाब में BJP से सीट शेयरिंग करके लड़ूंगा चुनाव

Captain Amarinder Singh can become the candidate for the post of Vice President of NDA
Captain Amarinder Singh can become the candidate for the post of Vice President of NDA
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : PM मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने के एलान के बाद पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है। वहीँ कैप्टन ने कहा कि वे भाजपा से सीट शेयरिंग करके विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। बता दे कि उन्होंने पहले ही कहा था कि जैसे ही कृषि कानून रद्द होंगे और किसान आंदोलन खत्म होगा, तो वे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे । वहीँ अब यह बात तय भी हो गई है कि सूबे में साढ़े तीन महीने बाद होने वाले चुनाव कैप्टन भाजपा के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की बात सुनकर उनकी चिंता समझी और कृषि कानून रद्द करने की घोषणा कर दी है । इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मैं लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा और केंद्र सरकार से मिलता रहा।' [metaslider id=5345]