ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 20 May 2025

Operation Sindoor के बाद अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी हुई शुरू, अब न हाथ मिले, न खुले दरवाजे...

Operation Sindoor के बाद अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी हुई शुरू, अब न हाथ मिले, न खुले दरवाजे...

अमृतसर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर सात मई को विराम लगा दिया गया था। मंगलवार को अटारी में फिर रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है । हालांकि न तो जीरो लाइन के गेट खुले और न ही पाक रेंजर्स से हाथ मिलाया गया।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर तीखे तेवर दिखाकर परेड की। अटारी में भारतीय दर्शक दीर्घा भारत माता के जयघोष से गूंजती रही। तिरंगा शान से लहराता रहा। हालांकि मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल ने दर्शकों के आने पर रोक लगाई थी, परंतु जो लोग अटारी सीमा तक पहुंच गए, उन्हें दर्शक दीर्घा में आने की अनुमति दे दी गई।