ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 20 July 2022

हरियाणा में DSP के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या

After DSP in Haryana, now a woman sub-inspector was crushed to death in Jharkhand
After DSP in Haryana, now a woman sub-inspector was crushed to death in Jharkhand
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] रांची : हरियाणा के बाद झारखंड में पुलिस अधिकारी को कुचलकर मारने का मारना सामने आया है। वाहन चेंकिग कर रही एक महिला सब इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रांची के एसएसपी ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या टोपनो बीती रात वाहन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट पर खड़ी थीं। इस दौरान उन्होंने शक होने पर एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक ने स्पीड बढ़ा दी और महिला सब इंस्पेक्टर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सब इंस्पेक्टर को रिम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में रांची के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। संध्या तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है . [metaslider id=9199]