ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 05 March 2022

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाकर ग्राहकों को दिया झटका , जानिए नई कीमतें

After Amul, now Mother Dairy has given a shock to the customers by increasing the price of milk, know the new prices
After Amul, now Mother Dairy has given a shock to the customers by increasing the price of milk, know the new prices
[metaslider id=711] नई दिल्ली : आपको बता दे कि अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी मिली है कि कंपनी दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा करने वाली है। वहीँ बढ़ी हुई कीमतें 6 मार्च से लागू होंगी। बता दे कि इससे पहले अमूल ने भी अपनी कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बता दे कि फुल क्रीम दूध की कीमत रविवार से 59 रुपए प्रति लीटर होगी। अभी ये 57 रुपए प्रति लीटर पर है। नई कीमतें :- टोन्ड दूध की कीमतें बढ़कर 49 रुपए हो जाएंगी, इसके अलावा डबल टोन्ड दूध का दाम बढ़कर 43 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीँ गाय के दूध की कीमतें भी 49 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 51 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगी। इसके अलावा बल्क वेंडेड मिल्क (यानी टोकन मिल्क) की कीमतों को 44 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 46 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। [metaslider id=1461]