Wednesday, 12 March 2025
National
Airtel के बाद अब Jio ने एलन मस्क की SpaceX से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्â€ता साफ
नई दिल्â€ली : जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। जâ€ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्â€क की स्â€टारलâ€िंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान कâ€िया था। खास बात यह है कâ€ि भारत में स्â€टारलâ€िंंक के दो ही प्रमुख प्रतिâ€द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्â€टारलâ€िंंक ने हाथ मâ€िला लâ€िया है।
यह करार ऐसे समय में हुआ है जब भारती एयरटेल ने भी हाल ही में Starlink के साथ एक समझौता किया था। हालांकि इन दोनों समझौतों को भारतीय सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है। सरकार की स्वीकृति के बाद ही Starlink भारत में अपनी इंटरनेट सेवाएं शुरू कर पाएगा।