ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 30 August 2021

जालंधर की एक फैक्ट्री में हुए मामूली विवाद के बाद यहाँ एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर फेंका तेज़ाब

After a minor dispute in a factory in Jalandhar, a man threw acid on a woman working here.
After a minor dispute in a factory in Jalandhar, a man threw acid on a woman working here.
[metaslider id="711"] जालंधर : मिली जानकारी अनुसार यहाँ जालंधर में एक फैक्ट्री में हुए मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर तेजाब फेंक दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों फोकल प्वाइंट स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में साथ काम करते हैं। सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीँ महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तेजाब फेंकने का कारण नहीं पता चल सका है। इस महिला की पहचान राजरानी (47) निवासी गली नंबर 2, संजय गांधी नगर के रूप में हुई है। महिला के परिजनों के मुताबिक उक्त व्यक्ति करीब 5 सालों से महिला का परिचित है। और वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था । बताया जा रहा है फैक्ट्री में सोमवार को राज रानी की साथ में काम करने वाले सोहन लाल नाम के व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। [metaslider id="5345"] इसे देख फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भी भड़क गए। उन्होंने आरोपी सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मिली जानकरी अनुसार आरोपी ने फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले तेजाब की बोतल ही महिला के ऊपर उड़ेल दी। वहीँ फोकल प्वाइंट पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। वहीँ मामले की जांच कर रहे ASI मदन सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है लेकिन अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया कि आरोपी ने तेजाब क्यों फेंका है । और महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। अभी पूरे मामले की जांच जारी है। वहीँ पुलिस फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरे भी चेक कर रही है। [metaslider id="9199"]