ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 17 December 2023

सर्दी, जुकाम और गला खराब होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Adopt these home remedies for cold, cough and sore throat, you will get relief soon.
Adopt these home remedies for cold, cough and sore throat, you will get relief soon.
हैल्थ : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. जिस कारण लोगों को काफी ज्यादा खांसी होती है और गला भी बैठ जाता है. जिससे सही तरह से आवाज भी नहीं निकल पाती है. सर्दियों के मौसम में ज्यादा जुकाम से नाक भी बंद हो जाती है और सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सर्दी जुकाम और गले की समस्या से निजात पाने के लिए हमारे रसोई घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं. जिससे जल्द ही आराम मिल सकता है. तो आइये जानते हैं कि इन उपायों के बारे में. अदरक सर्दियों के मौसम में गला खराब होना एक आम समस्या है. इस समस्या को ठीक करने के लिए अदरक बहुत फायदेमंद है. सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से गले में काफी आराम मिलता है. इसके अलावा अदरक का छोटा सा टुकड़ा मुंह में कुछ वक्त तक दबाएं और धीरे धीरे उसे चबाने से गले में आराम मिलेगा और जल्द ही गला ठीक होगा. लौंग और शहद गला खराब होने और खराश होने से सही से आवाज नहीं निकलती है. साथ साथ खांसी की समस्या भी शुरू हो जाती है. इसके लिए लौंग और शहद बहुत फायदा करता है. लौंग को तवे में गरम कर लें. उसके बाद उसे पीस कर, शहद के साथ मिलाकर खाएं. इससे खांसी और गले की खराश में आराम मिलेगा. काली मिर्च सर्दियों में गला बैठने की परेशानी से निजात पाने में काली मिर्च बहुत फायदा करती है. काली मिर्च का पाउडर बनाकर शहद के साथ मिला लें. उसके बाद उसे दिन में 2 से 3 बार खाएं. इससे गले की समस्या में जल्दी आराम मिलेगा. गर्म पानी और नमक पानी को हल्का गर्म करके, उसमें एक छोटी चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें. इससे लगातार हो रही खांसी और गले की सूजन में भी आराम मिलेगा. साथ ही इससे गले में होने वाले इंफेक्शन की समस्या भी दूर होगी. भाप लेने से मिलेगा आराम सर्दियों में अक्सर जुकाम के कारण नाक बंद हो जाती है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है. साथ ही गला खराब होने से बोलने में परेशानी होती है. वहीं दोनों ही समस्या से छुटकारा पाने के लिए भाप एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए किसी भी बड़े या गहरे बर्तन में पानी गर्म कर लें. उसके बाद खुद को उस बर्तन के आगे किसी कपड़े से ढक लें और भाप ले. इससे बंद नाक में और खराब गले में आराम मिलेगा. इसे दिन में दो बार करें. मुलेठी का सेवन करें मुलेठी गले के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गले में खराश होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर धीमे-धीमे चूसते रहें। ऐसा करने से गले में होने वाले दर्द से जल्दी राहत मिल सकती है। Disclaimer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया लिविंग न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. [metaslider id=25498]