ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 May 2022

पंजाब की भगवंत मान सरकार का नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार, पढ़ें जानकारी

Action plan of Bhagwant Mann government of Punjab against drugs ready, read information
Action plan of Bhagwant Mann government of Punjab against drugs ready, read information
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। CM भगवंत मान ने कहा है कि नशे की समस्या से निपटने के लिए अब सरकार उन नशे के आदी युवाओं का साथ लेगी जो अपनी हिम्मत से नशा छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हायर करके सरकार उन युवाओं के बीच में लेकर जाएगी जो नशा छोड़ना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ही बताएंगे कि उन्होंने नशा कैसे छोड़ा। अपने घर की हालत, पैसे की बर्बादी और स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि किस तरह मानवीय जीवन केवल एक बार मिलता है इसे नशे में न गवाएं। वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ड्रग्स को लेकर पंजाब के सभी डीसी और जिला पुलिस प्रमुखों से बैठक की थी और उन्हें कहा कि वह ड्रग्स को लेकर किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीँ भगवंत मान ने कहा कि युवाओं को तीन पड़ाव में ड्रग्स से बाहर निकाला जाएगा। उन्हें पहले मेडिकल ट्रीट किया जाएगा, उसके बाद उनकी ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि वे फिर से नशे की लत में तो नहीं पड़ गए हैं। सीएम ने कहा कि इसके बाद उन्हें रोजगार देने की भी कोशिश की जाएगी, ताकि वह दोबारा ड्रग्स में न फंसे । वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस भी जिले में नशा बेचता हुआ कोई पकड़ा गया, चाहे वह एसटीएफ ने पकड़ा हो या जिला पुलिस, उस पर तुरंत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस जिले या थाना एरिया में नशा बिकेगा उस जिले के एसएसपी और संबंधित थाना के एसएचओ को जवाब दें बनाया जाएगा। [metaslider id=1461]