Thursday, 27 July 2023
Jalandhar
लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजेर से हुई लूट के मामले में हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर : खबर है कि जालंधर की फिल्लौर पुलिस ने लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर के साथ हुई 23.50 लाख की लूट के मामले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 15 लाख 34 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं।लुटेरों के कब्जे से 500 ग्राम नशीले पाउडर, 30 नशीले टीके, 1 दातर और एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद हआ है।
एसएसपी जालंधर देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 24 जुलाई को टोल प्लाजा के मैनेजर के साथ हुई लूट का मास्टरमाइंड विपिन कुमार था, जोकि पहले इसी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस चलाता था। उसे मालूम था कि टोल प्लाजा का कैश किस तरह और कब बैंक में जमा होने के लिए जाता है। जिसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसने यह पूरी प्लानिंग की थी।
एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सल्लन पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव मेहरमपुर वतौली थाना सदर बंगा (नवांशहर) , गुरजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र बलदेव सिंह निवासी लोहारा गोरायां (जालंधर), विपन कुमार पुत्र ज्ञान चंद निलासी घुड़का (गोरायां, जालंधर), सन्नी बगड़ पुत्र छिंदा राम निवासी भरो माजरा मुकंदपुर (नवांशहर) के रूप में हुई है। जबकि इनका पांचवां साथी गुरप्रीत गोपी पुत्र रवेल सिंह निवासी भाणोकी (सतनामपुरा फगवाड़ा) जिला कपूरथला अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मनप्रीत सल्लन निवासी और गुरजीत सिंह उर्फ विक्की से 2 लाख, विपन कुमार के कब्जे से 8 लाख 10 हज़ार रुपए और 30 नशीली टीके और सन्नी बगड़ के कब्जे से 5,24,500 रुपए और 500 सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
[metaslider id=25498]