Tuesday, 12 September 2023
ASTROLOGY
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन चीजों को कभी खाली न होने दे वर्ना आर्थिक संकट कर सकता है परेशान
एस्ट्रोलॉजी : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को कभी खाली न होने दे । वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि इन चीजों के खाली होने से घर-परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। ऐसे में घर में कुछ चीजों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं
तिजोरी
वास्तु शास्त्र की मान्यता के अनुसार, तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। कम ही सही, लेकिन पैसे जरूर रखें। दरअसल तिजोरी का खाली होना अपशगुन माना जाता है।
पानी के बर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी पीने के लिए पानी वाला बर्तन और बाथरूम में बाल्टी खाली ना रखें। घर में पानी के बर्तनों को खाली रखने से नकारात्मकता और कंगाली आती है। ऐसे में इस बात का जरूर ख्याल रखें।
कलश
घर के पूजा मंदिर में रखे हुए कलश को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। दरअसल ये अशुभ माना जाता है। मान्यतानुसार, कलश में गंगाजल या एक सिक्का जरूर रखना चाहिए। ऐसा ना करने पर घर में नकारात्मकता फैलने लगती है। जो कि आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डालती है।
पर्स
वास्तु के मुताबिक, जो लोग पर्स रखते हैं, उन्हें अपना पर्स कभी खाली नहीं रखना चाहिए। पर्स में कम से कम 1 रुपये का सिक्का जरूर रखना चाहिए। पर्स में अगर एक रुपये का नोट रखते हैं, तो और भी अच्छा रहेगा।
अन्न के भंडार
रसोई घर या अन्न भंडार को लेकर भी वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर के अन्न-भंडार को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। क्योंकि अन्न के भंडार खाली रहने पर मां अन्नपूर्णा रूठकर घर से चली जाती हैं।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।