ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 January 2024

पंजाब में लोहड़ी मना रहे परिवार के साथ हादसा, हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

Accident with family celebrating Lohri in Punjab, massive explosion, created panic
Accident with family celebrating Lohri in Punjab, massive explosion, created panic
पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब में लोहड़ी के कार्यक्रम के बीच हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर में एक परिवार लोहड़ी का त्यौहार मना रहा था। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना अमृतसर स्थित अजनाला से बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार पूरा परिवार लोहड़ी मना रहा था। परिवार के सदस्य आग जलाकर बैठे हुए थे। अचानक से आग में ब्लास्ट हुआ। जब ब्लास्ट हुआ तब परिवार बिल्कुल आग के नजदीक बैठा हुआ था तब सारी चिंगारियां उन पर पड़ गई और कपड़े जल गए। बताया जा रहा है कि परिवार वालों बिना रेत बिछाए आग फर्श पर लगाई हुई थी। जिससे फर्श में गैस बन गई और जबरदस्त धमाका हुआ।