ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 03 November 2026

अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान

अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान

पंजाब : अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। उसका कमर तक का हिस्सा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

ट्रेन की रफ्तार के साथ युवक करीब 15 मीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का 23 सेकेंड का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना 3 नवंबर की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने और पीठ पर बैग टांगे एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा पहुंचा।

युवक का शरीर ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद ट्रेन को भी रुकवा दिया गया।