ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 05 December 2021

AAP पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले भाजपा ने मुझे खरीदने की कोशिश की

Big decision of Punjab CM Bhagwant Mann, now people will not have to stand in long lines to get ration
Big decision of Punjab CM Bhagwant Mann, now people will not have to stand in long lines to get ration
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें लुभावने ऑफर देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा लेकिन एक बात बता दूं कि अभी तक वे नोट नहीं बने, जो मुझे खरीद सकें। उन्होंने कहा मैं मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं। मिली जानकारी अनुसार भगवंत मान ने भाजपा की खरीद फरोख्त की कोशिश का खुलासा करते हुए कहा कि चार दिन पहले उन्हें भाजपा के एक बड़े नेता का फोन आया। जिसने कहा कि आप भाजपा में आने का क्या लेंगे। आप कितने पैसे लेंगे यह बता दें। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन-सा मंत्रालय चाहिए, संगठन में क्या पद चाहिए। [metaslider id=9199] वहीँ भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने सीधे सपाट शब्दों में भाजपा नेता को जवाब दिया। मान ने कहा वे कोई और होंगे, जिन्हें आप खरीद लेते होंगे। अभी तक वे नोट नहीं बने, जो भगवंत मान को खरीद सकें। भगवंत मान ने कहा वह पंजाब की सेवा के लिए राजनीति में आए थे, उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सींचा है, और लोगों को विश्वास है कि भगवंत मान जहां खड़ा है, वहां खड़ा है। वहीँ भगवंत मान ने कहा जिस पार्टी ने 750 किसानों की जान ले ली, और यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कीड़ों-मकौड़ों की तरह गाड़ियों के नीचे रौंदा हो, वह सरकार जिसने एक साल तक पंजाब बड़े-बुजुर्गों माताओं-बहनों को सूली पर टांग कर रखा, जिस पार्टी ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को गुंडे, मवाली, आतंकी कहा, उस पार्टी में मैं जाने की कभी सोच भी नहीं सकता। [metaslider id=1461]