ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 February 2022

जालंधर के माडल टाउन में 'साड्‌डा चन्नी' लिखे ट्रैक सूट से लदे दो ट्रक पकड़े जाने के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

AAP workers created a ruckus after two trucks loaded with track suits written 'Sadda Channi' were caught in Model Town of Jalandhar.
AAP workers created a ruckus after two trucks loaded with track suits written 'Sadda Channi' were caught in Model Town of Jalandhar.
[metaslider id=9199] जालंधर : महानगर जालंधर के मॉडल टाउन में दो ट्रकों को पकड़ने की जानकारी मिली है। बता दे कि इन ट्रकों में ट्रैक सूट लदे हुए थे। हंगामे की वजह इन ट्रैक सूट की बैक पर पंजाबी भाषा में 'साड्डा चन्नी' लिखा है। वहीँ आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक सूट विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लोगों में बांटने के लिए लाये जा रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया । मिली जानकारी अनुसार ट्रकों को आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स ने पकड़ा है। वहीँ ट्रकों को पकड़ने के बाद इसकी शिकायत जिला चुनाव अधिकारी को भी की गयी । वहीँ इसी बीच मौके पर जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान राजविंदर कौर और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलराज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए । वहीँ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। कांग्रेस मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए उन्हें ट्रैक सूट बांट रही है।उन्होंने कहा कांग्रेस के ट्रैक सूटों के ट्रक पकड़े गए हैं, इनमें हजारों ट्रैक सूट हैं। इन पर साड्डा चन्नी लिखा हुआ है।उन्होंने कहा पांच साल तो कांग्रेस ने किसी को कुछ दिया नहीं अब लोगों को प्रलोभन देकर वोट लेने की कोशिश की जा रही है। वहीँ जिला कांग्रेस प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा कि ट्रैक सूट के जो ट्रक पकड़ने का दावा किया जा रहा है यह ट्रैक सूट पार्टी वर्करों के लिए आए हैं। उन्होंने कहा पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों को इस के बिल जमा करवा दिए हैं। [metaslider id=9106]