ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 November 2024

AAP पंजाब को मिला नया प्रधान, इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP पंजाब को मिला नया प्रधान, इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब : पंजाब में आम आदमी पार्टी के नए प्रधान का ऐलान कर दिया गया है। आज आम आदमी पार्टी के मंत्री व CM भगवंत मान चंडीगढ़ सीएम हाउस पहुंचे। पंजाब मुख्यमंत्री CM भगवंत मान ने खुद इसका ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने हिंदू चेहरे को प्राथमिकता दी है।

पंजाब मुख्यमंत्री CM Mann ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब का प्रधान ऐलान किया है। इसी के साथ ही शौरी कलसी को कार्यकारी प्रधान ऐलान किया है। आपको बता दें कि, अमन अरोड़ा मौजूदा कैबिनेट मंत्री हैं 2017 में पहली बार विधायक बने। सुनाम से 2 बार AAP विधायक से बने।

अमन अरोड़ा पंजाब की राजनीति में एक बड़े हिंदू नेता के तौर पर जाने जाते हैं। बता दें कि CM भगवंत मान ने पार्टी की प्रधानगी छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। AAP पंजाब प्रधान के ऐलान होने से पहले ही चर्चा चल रही थी कि एक हिन्दू चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिनमें कैबिनेट मंत्री अमन रोड़ा, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क, ब्रह्मशंकर जिम्पा के नाम सामने आ रहे थे।